खेल डैस्क : आईपीएल 2023 सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्तों के साथ देवरी मां के दर्शन करने पहुंचे। धोनी ने दोस्तों के साथ मां की पूजा अर्चना की। पूरे वाक्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें धोनी मां की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय स्टार विराट कोहली भी ऋषिकेश में पत्नी के साथ मंदिर में देखे गए थे।
बहरहाल, सीएसके आखिरकार 3 साल के इंतजार के बाद चेपक में इकट्ठी होगी। सीएसके प्रबंधन चेपॉक में विशेष ट्रेनिंग कैंप करवाने जा रहा है। माना जा रहा है कि कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान धोनी इस कैंप को लेकर उत्साहित हैं। वह चाहते हैं कि बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी लय में आ जाएं।
बता दें कि बीते दिनों एक कार्यकम के दौरान क्रिस गेल, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, स्कॉट स्टायरिस जैसे सितारों ने धोनी को टी-20 लीग के इतिहास में ‘सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी’ चुना था। कुंबले, गेल, उथप्पा और स्टायरिस ने साफ किया था कि इस उपलब्धि के हकदार सिर्फ एमएस धोनी ही हैं।
धोनी को बीते दिनों ही ग्राऊंड में गेंदबाजों की धुनाई करते हुए देखा गया था। वीडियो-
MS Dhoni smashing 6s during today’s practice session! #Dhoni #IPL2023 #CSK @msdhoni pic.twitter.com/ZiVROmMVs4
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2023
(function (d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1&appId=600757443460527"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, 'script', 'facebook-jssdk'));