कौमी पत्रिका
लाइफस्टाइल

वैज्ञानिकों की सलाह: मधुमेह रोगियों को दोपहर में व्यायाम से मिल सकता है अधिक लाभ, जानिए इसका क्या होता है असर?

banner

डायबिटीज का खतरा वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टर कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण डायबिटीज और इसकी जटिलताएं बढ़ सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि हम सभी स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करने के साथ शरीरिक व्यायाम की नियमित आदत बनाएं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो इससे डायबिटीज की जटिलताओं के विकसित होने का जोखिम कम हो जाता है।

डायबिटीज वाले लोगों को कब व्यायाम करना चाहिए, इसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष सलाह दी है। डायबिटीज रोगियों पर किए गए अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने बताया कि यदि आप दोपहर के समय व्यायाम करते हैं तो इससे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



दोपहर में व्यायाम से मिल सकता है अधिक लाभ

जर्नल डायबिटीज केयर में प्रकाशित रिपोर्ट में अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो व्यायाम करना कभी भी लाभकारी हो सकता है पर मधुमेह के शिकार लोगों में पाया गया है कि यदि आप दोपहर में  व्यायाम करते हैं तो यह सुबह या शाम की तुलना में अधिक लाभकारी हो सकता है।

बोस्टन स्थित ब्रिघम एंड वुमेन हॉस्पिटल में फिजियोलॉजिस्ट और अध्ययन के लेखक जिंगी कियान कहती हैं, “यदि हम भोजन के बाद व्यायाम करते हैं, तो यह अधिक फायदेमंद हो सकता है।” यह एक थ्योरी है जिससे लोगों में लाभ मिलता देखा गया है।


व्यायाम कभी भी करना फायदेमंद

शोधकर्ता कहते हैं, इसके विपरीत जो लोग सुबह व्यायाम करते हैं, अक्सर उनका नाश्ता देर हो जाता है, जो डायबिटीज में जटिलताओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आपको दोपहर में समय नहीं मिल रहा है तो आप वर्कआउट छोड़ दें। व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय वही है जब आप कर सकते हैं और जहां भी आप कर सकते हैं।


अध्ययन में क्या पता चला?

अध्ययन के लिए, टाइप-2 डायबिटीज वाले 2,400 से अधिक लोगों को अपनी कमर पर एक उपकरण पहनने को कहा गया जो शारीरिक गतिविधि पर नज़र रखता था। जिन लोगों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच में व्यायाम किया, ऐसे लोगों में एक वर्ष में ब्लड शुगर के स्तर में अधिक सुधार दिखा। इतना ही नहीं, जो लोग दोपहर में व्यायाम करते थे, उनमें अब ग्लूकोज कम करने वाली मधुमेह की दवाओं की आवश्यकता भी कम हो गई।

शोधकर्ताओं ने बताया कि इस अध्ययन में किसी विशेष प्रकार के व्यायाम को लेकर जांच नहीं की गई, प्रतिभागियों ने अपने मन से वर्कआउट किया था।


क्या है शोधकर्ताओं की सलाह?

यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ में प्रोफेसर तान्या हॉलिंडे कहती हैं, टाइप-2 मधुमेह वाले लोगों के लिए व्यायाम करने के लिए दिन का कौन सा समय सबसे अच्छा है, इस समय के बारे में कोई भी सिफारिश करना जल्दबाजी होगी। हम अभी तक नहीं जानते हैं कि व्यायाम के समय ने इन परिणामों को कैसे प्रभावित किया है, हालांकि लाभ जरूर देखा गया है।

व्यायाम के समय के परिणामस्वरूप आहार या नींद के पैटर्न में परिवर्तन हो सकता है जो रक्त शर्करा में सुधार और शुगर की दवाइयों की जरूरतों को कम कर सकता है। हालांकि इस बारे में ठोस दावे के लिए अभी और भी अध्ययन किए जाने हैं।

————–

 

स्रोत और संदर्भ

 

Association of Timing of Moderate-to-Vigorous Physical Activity With Changes in Glycemic Control Over 4 Years in Adults With Type 2 Diabetes From the Look AHEAD Trial

 


Related posts

जानना जरूरी: अंडों में होता है कोलेस्ट्रॉल, फिर यह हृदय के लिए फायदेमंद कैसे? क्या अंडे स्वस्थ आहार हैं

कोर्ट ने खारिज की पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट

Ringworm: दाद, खाज व खुजली से हैं परेशान, अपनाएं ये उपाय

Leave a Comment