किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन 21 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा क्रांतिकारी किसान यूनियन ने भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की कोठी के बाहर भी प्रदर्शन किया। किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू और सरवन सिंह ने कहा कि बीज, खाद, कीटनाशक व अन्य कृषि यंत्रों के दाम कई गुना बढ़े हैं लेकिन फसल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई।
किसानों से खाद की सब्सिडी वापस ले ली गई है। सरवन ने कहा कि उनके आंदोलन को हर वर्ग के व्यक्ति का समर्थन मिल रहा है। धरने में पहुंची महिलाओं ने कहा कि मोदी सरकार उनके चूल्हों की आग को बुझाना चाहती है। महिलाओं ने सभी लोगों से अपील की कि 23 अक्तूबर को केंद्र सरकार और कारपोरेट घरानों के पुतले बनाकर फूंकें।
वहीं क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता अवतार सिंह महिमा ने कहा कि शनिवार को भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू की कोठी के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सभी किसान छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर धरने पर बैठ गए। कई दिनों से किसान स्टेशन पर धरना दे रहे हैं।
पंजाब: अमृतसर में कैब में छेड़छाड़, महिला-दो बेटियों ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान
कैब में ड्राइवर की छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने तेज रफ्तार टैक्सी से छलांग लगा दी। आरोपी ने उनकी मां को अगवा करने का प्रयास किया तो महिला ने भी कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। एसएचओ थाना रंजीत एवेन्यू रोबिन हंस के अनुसार गुरप्रीत के विरुद्ध मामला दर्जकर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दो बहनें और उनकी मां मजीठा रोड से रंजीत एवेन्यू स्थित एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने कैब से जा रही थी। रास्ते में ड्राइवर ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब वह तीनों रेस्टोरेंट पहुंचीं तो उनकी मां ने गाड़ी से उतरने से पहले ड्राइवर से कहा कि छेड़छाड़ करते आपको शर्म नहीं आती। इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और तीनों को अगवा करने के इरादे से टैक्सी को तेज रफ्तार में भगा लिया। इसके बाद दोनों बहनें और उनकी मां ड्राइवर से भिड़ गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया

गुरदासपुर में खंडहर में मिला युवक का शव, मामला दर्ज
गांव मान कौर सिंह से खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ। शव पर ईंट से हमले के कई निशान थे। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू (52) निवासी राम नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव मान कौर सिंह निवासी मलकीत सिंह शुक्रवार सुबह छह बजे सैर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की खंडहर बनी पुरानी इमारत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को बताया। सूचना पर थाना सिटी प्रभारी जबरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
अमरजीत रोज इसी इमारत में जुआ खेलने आता था। रात भर काफी लोग जुआ खेलते रहते थे और लड़ते रहते थे। उन्हीं में से किसी ने हत्या की है। प्रभारी जबरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की बहन से शव की पहचान करवा कर ली गई है। मृतक के शव पर ईंटों से हमले के कई निशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक
नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब सरकार का विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र में कृषि कानूनों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के संबंध में आयोजित विधायक दल और मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सूबे में कृषि कानूनों को लागू नहीं करने की वकालत की गई। साथ ही इस मुद्दे पर कोई भी कानूनी और वैधानिक फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया कि सोमवार को विधानसभा के शुरू हो रहे विशेष सत्र से पहले कृषि कानूनों का मुकाबला करने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के समय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे।
कांग्रेस के लिए यह लड़ाई कोई राजनीति नहीं बल्कि पंजाब की कृषि और किसानों को बचाने का प्रयास है। इसको लेकर जो भी फैसला होगा, वह किसानी के हित को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा