संसद के मानसून सत्र के बीच छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर जारी राजनीतिक टकराव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल देश के छात्रों और युवाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे युवाओं को गुमराह करने की नाकाम कोशिश बताया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का युवा जागरूक और समझदार है। उन्हें विश्वास है कि देश के युवा राजनीतिक भ्रम में आने के बजाय विकास, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के मार्ग को ही चुनेंगे।

