Author: admin
अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है और आप उसे निपटाने के लिए शाखा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। हड़ताल के अगले दो दिन यानी शनिवार 12 सितंबर और रविवार 13 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके चलते बैंकिंग सेवाओं से जुड़े शाखा स्तर के कामों के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राज्यों में गणेश…
राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन के मद्देनजर नई दिल्ली और लुटियंस दिल्ली समेत प्रमुख VVIP इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर भारत मंडपम और विदेशी प्रतिनिधियों के ठहरने वाले होटलों तक सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों की आवाजाही के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 15 हजार पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई हैं। वहीं, सुरक्षा…
राष्ट्रीय खेल महासंघों में चुनावी प्रक्रिया को अधिक स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खेल मंत्रालय ने 20 सदस्यीय राष्ट्रीय खेल निर्वाचन पैनल (एनएसईपी) का गठन किया है। इसमें भारत के दो पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्तों के साथ पूर्व निर्वाचन आयुक्त और कई पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल हैं। खेल मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 की धारा 16 के तहत एनएसईपी का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय खेल निकायों के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन की निगरानी करना है। पैनल में भारत के…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आधिकारिक विषय ‘मजबूती, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण’ है। यह चौथी बार है जब भारत इसकी मेजबानी करने जा रहा है. लेकिन आज 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों वाले ब्रिक्स की शुरुआत इतनी बड़ी नहीं थी। 20 साल पहले इसकी कहानी सिर्फ चार देश ब्राजील, रूस, भारत और चीन से शुरू हुई थी।BRICS की कहानी को समझने के लिए 2001 में वापस जाना होगा। करीब एक-चौथाई सदी पहले वैश्विक निवेश…
नई दिल्ली। नेशनल अकाली दल ( NAD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने प्रेस वार्ता में देश की युवा पीढ़ी को ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत और नशे के प्रकोप से बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की। अभियान के तहत युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों को जोड़कर “ऑनलाइन गेम और नशा मुक्त भारत” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर क्रांतिकारियों को “शहीद” का दर्जा देने की घोषणा करे – पम्मा इस अवसर पर नेशनल अकाली दल ( NAD) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना…
