असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। राज्य में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से 21 और लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 5.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही इस साल राज्य में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 12 जिलों में बाढ़ का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इनमें विश्वनाथ, चराइदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग, नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया जिले शामिल हैं।
Keep Reading
Add A Comment

