भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बनने से बेहद करीब रह गए। गिल 801 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 802 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर कायम हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ एक रेटिंग अंक का अंतर है।
हालांकि शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन वह नंबर-1 की कुर्सी हासिल नहीं कर सके। चूंकि भारतीय टीम फिलहाल कोई वनडे मुकाबला नहीं खेलने वाली है, इसलिए निकट भविष्य में उनके शीर्ष स्थान पर पहुंचने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

