हैदराबाद: मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle ने विदेशी बाज़ारों में अपनी Triumph Daytona 660 के लिए एक छोटा लेकिन अहम अपडेट जारी किया है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को की कीमत 8,995 पाउंड यानी लगभग 11.11 लाख रुपये है. परफॉर्मेंस में बड़े सुधार करने के बजाय, कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में कई छोटे-छोटे बदलाव किए हैं, और इसे रखने और चलाने के कुल एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है.
2026 Triumph Daytona 660 के हार्डवेयर अपडेट
कंपनी ने 2026 मॉडल के फ्रंट सस्पेंशन को अपडेट किया गया है. कंपनी ने अब इस मोटरसाइकिल में 41mm का शोवा सेपरेट-फंक्शन बिग-पिस्टन फोर्क इस्तेमाल किया गया है, जिसमें कम्प्रेशन और रिबाउंड को एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है.

2026 Triumph Daytona 660
इससे मोटरसाइकिल के फ्रंट-एंड फीडबैक और कुल मिलाकर हैंडलिंग में सुधार होना चाहिए, खासकर तेज़ रफ़्तार में चलाते समय यह बेहद काम आता है. वहीं बाइक के रियर प्रोफाइल पर नजर डालें तो, इसमें पहले की तरह ही प्रीलोड-एडजस्टेबल शोवा मोनोशॉक का इस्तेमाल किया गया है.
बता दें कि Triumph Motorcycle ने साल 2026 मॉडल के साथ टायरों में भी बदलाव किया है. नई Triumph Daytona 660 अब स्टैंडर्ड तौर पर Metzeler Sportec M9RR टायर्स के साथ आती है, जिन्होंने पहले दिए जाने वाले Michelin Power 6 टायर्स की जगह ली है. इस अपग्रेड से ग्रिप का स्तर बढ़ने और बाइक के कोनों पर ज़्यादा स्थिर महसूस होने की संभावना है.

2026 Triumph Daytona 660 के फीचर्स
एक और खास बात यह है कि अब इस मोटरसाइकिल में क्विकशिफ्टर को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है. पहले यह सिर्फ़ एक ऑप्शनल एक्सेसरी के तौर पर दिया गया था, लेकिन अब यह स्टैंडर्ड इक्विपमेंट लिस्ट में शामिल किया गया है. इससे Triumph Daytona 660 उन राइडर्स के लिए ज़्यादा आकर्षक बन जाती है, जो एक्सेसरीज़ पर ज़्यादा पैसे खर्च किए बिना एक ज़्यादा स्पोर्टी राइडिंग एक्सपीरिएंस देता है.
मैकेनिकल अपडेट्स के अलावा, Triumph ने मोटरसाइकिल में तीन नए कलर ऑप्शन्स शामिल किए हैं, जिनमें Sapphire Black, Aluminium Silver/Sapphire Black, और Cosmic Yellow/Sapphire Black कलर शामिल हैं, जिनके साथ कंपनी ने इसे एक नया लुक दिया है. ये नए शेड्स मोटरसाइकिल को मौजूदा कलर पैलेट की तुलना में ज़्यादा शार्प और प्रीमियम लुक देते हैं.

2026 Triumph Daytona 660 का इंजन
ऊपर बताए गए विजुअल अपडेट्स के अलावा, कंपनी ने इसके पावरट्रेन में को बदलाव नहीं किया है. नई Daytona 660 में वही 660cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-थ्री इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 94 bhp की पावर और 69 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस वजह से, 2026 वाला वर्जन एक पूरी तरह से नया अपडेट होने के बजाय, ज़्यादातर एक सुधार वाला अपडेट ही लगता है.
