जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का वजन नौ किलोग्राम से अधिक कम हो गया है। गुरुवार को उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे डॉक्टरों ने ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।वांगचुक की सेहत पर नजर रख रहे वरिष्ठ जनरल फिजिशियन डॉ. सतीश लांबा ने बताया कि भूख हड़ताल शुरू करने के बाद से उनका वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा घट चुका है। हालांकि, डॉक्टर के मुताबिक लंबे समय से उपवास के बावजूद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य जांच के दौरान वांगचुक के रक्त में शर्करा का स्तर 80 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर दर्ज किया गया, जबकि उनकी पल्स रेट 72 बीट प्रति मिनट रही।
Keep Reading
Add A Comment

