ब्रिक्स देशों के बीच जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में सुरक्षित और आपदा-रोधी शहरों के निर्माण पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि शहरी विकास की योजना और उसके क्रियान्वयन में स्थानीय समुदायों को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि शहरों को हर वर्ग के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य और विभाग प्रमुख कृष्णा स्वरूप वत्स ने बताया कि ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) समूह की बैठकों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सबसे अहम मुद्दों में से एक शहरों की योजना और विकास में समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। खासतौर पर कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की सुरक्षा और जरूरतों को ध्यान में रखने पर जोर दिया गया।
Keep Reading
Add A Comment

