नेशनल डेस्क। हर कोई अपनी शादी की पहली रात यानी सुहागरात को लेकर हसीन सपने देखता है। कई तो इसे यादगार बनाने के लिए हनीमून तक का प्लान कर लेते हैं लेकिन जरा सोचिए अगर आपकी नवविवाहित पत्नी शादी के तुरंत बाद दो महीने तक मायके में ही रहे और ससुराल आने के बाद भी आपसे दूरी बनाए रखे तो आपके मन में कैसे-कैसे ख्याल आएंगे? शायद आपको लगे कि उसका कहीं और चक्कर चल रहा है या वह किसी और को पसंद करती है या फिर… कुछ और ही बात है।
मगर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जो मामला सामने आया है वह इन सबसे कहीं अलग और चौंकाने वाला है। यहां एक दूल्हे के सुहागरात के सपने तो टूटे ही साथ ही उसकी गाढ़ी कमाई भी लुट गई। आइए जानते हैं इस हैरान करने वाले मामले की पूरी कहानी…
दो महीने बाद ससुराल आई, फिर खेल गई खेल
यह मामला ऊंचाटीला मोहल्ले का है। यहां रहने वाले राम प्रताप यादव का विवाह दो महीने पहले महाराजगंज के एक गांव की युवती से हुआ था। शादी के तुरंत बाद कुछ ग्रह-नक्षत्रों का हवाला देकर दुल्हन मायके चली गई और फिर ससुराल नहीं लौटी। आखिरकार दो महीने बाद 10 मई को शुभ मुहूर्त देखकर लड़की का गौना (विदाई) हुआ। राम अपनी दुल्हन को बड़े अरमानों के साथ विदा कराकर घर लाए।