नेशनल डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। फिलहाल उसे सहमति के लिए सियालदा कोर्ट ले जाया जा रहा है। संजय रॉय ने पहले ही अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया है। सीबीआई की जांच में यह सामने आया है कि उसकी प्रवृत्ति जानवरों जैसी है और वह अश्लील फिल्मों और शराब का आदी भी है। सामान्यत: कोर्ट में आरोपी जमानत या हिरासत से बचने के लिए…
Author: admin
UP Constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा आज यानी 23 अगस्त को शुरू हुई थी। पहली पाली की परीक्षा पूरी हो चुकी है और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने लखनऊ के गोमतीनगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। डीजीपी अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और कहा कि जो भी अफवाह फैलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 48 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षाः DGP परीक्षा का जायजा लेते हुए डीजीपी ने कहा कि पूरी उप्र…
रांची: हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो की आक्रोश रैली आज मोरहाबादी मैदान में होगी। इस रैली में 1 लाख युवाओं के जुटान का दावा किया है।रांची के मोरहाबादी मैदान में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो चुका है। रैली के बाद यह सभी सीएम हाउस का घेराव करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से लेकर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मोरहाबादी पहुंच चुके हैं। वहीं, रैली के पहले पूरे क्षेत्र में रांची जिला प्रशासन के द्वारा निषेधाज्ञा लागू लगाए जाने का भाजपा ने विरोध किया है। बता दें कि आक्रोश रैली’ से पहले ही…
नेशनल डेस्क: नेपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें भारतीय यात्रियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई और 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 यात्री घायल हुए। बस शुक्रवार को नेपाल के तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक यूपी एफटी 7623 नदी में गिर गई और नदी किनारे पड़ी हुई है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी तभी एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का शिकार हो गई। बचाव और राहत कार्य जारी है, और स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। मृतकों के परिवारों…
सोनी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” के सीजन 16 में हाल ही में एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण घटना देखने को मिली। राजस्थान की नरेशी मीणा ने शो में शानदार प्रदर्शन किया और 50 लाख रुपये तक की राशि जीतने में सफल रहीं। नेशनल डेस्क: सोनी टीवी के लोकप्रिय क्विज शो “कौन बनेगा करोड़पति” के सीजन 16 में हाल ही में एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण घटना देखने को मिली। राजस्थान की नरेशी मीणा ने शो में शानदार प्रदर्शन किया और 50 लाख रुपये तक की राशि जीतने में सफल रहीं। लेकिन जब वह एक करोड़ रुपये की राशि…
Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति भले ही कर्नाटक के पत्थर से तैयार की गई है, लेकिन प्रथम तल पर स्थापित होने वाला राम दरबार सफेद संगमरमर का होगा। इसी के साथ राम मंदिर ट्रस्ट ने जो लेखा जोखा प्रस्तुत किया है उसके अनुसार बीते वित्तीय वर्ष में मंदिर को 363 करोड़ 34 लाख रूपया प्राप्त हुआ है तो राम भक्तों ने 13 कुंतल चांदी, 20 किलो सोना भी समर्पित किया है। इसी के साथ फिक्स डिपाजिट के रूप में 2600 करोड़ रुपया जमा है। जबकि मौजूदा वित्तीय वर्ष में श्री राम मंदिर और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं…
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मनरेगा की वर्तमान स्थिति ग्रामीण भारत के प्रति ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वासघात’ का जीता जागता स्मारक है। खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार ने सात करोड़ से अधिक श्रमिकों के जॉब कार्ड हटा दिए हैं। सरकार ने 7 करोड़ से अधिक श्रमिकों के जॉब कार्ड हटा दिए खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘2005 में, इसी दिन हमारी कांग्रेस-संप्रग सरकार ने ग्रामीण भारत के करोड़ों…
बरेली, : अगर आप पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं तो रेलवे ने आपके लिए बेहतर व्यवस्था की है। स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ-साथ अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल की तरफ से दो स्पेशल ट्रेनें कासगंज-रावतपुर और कासगंज-मथुरा कैंट का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 05111 कासगंज-रावतपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को कासगंज से 16:00 बजे चलकर कर गंजडुडवारा से 16.47 बजे, पटियाली से 16.57 बजे, दरियावगंज से 17.12…
नई दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने कोलकाता में एक डॉक्टर की कथित रूप से बलात्कार के बाद की गयी हत्या के विरोध में 11 दिनों से जारी अपनी हड़ताल को उच्चतम न्यायालय की अपील पर बृहस्पतिवार को समाप्त करने की घोषणा की। शीर्ष अदालत ने इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी चिकित्सकों से काम शुरू करने को कहा था और उन्हें आश्वासन दिया था कि काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जायेगी। एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय की अपील एवं आश्वासन तथा आरजी…
