T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर! बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में उनकी टीम भारत में कोई मैच नहीं खेलेगी। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए BCB ने ICC से औपचारिक अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, और अब ICC को शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।यह पूरा मामला तब गर्माया जब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत में उठे विरोध के बाद BCCI ने KKR को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाए। KKR ने यह कदम उठा लिया, जिसके बाद बांग्लादेश में भारी नाराजगी फैल गई।
Keep Reading
Add A Comment

