ऊर्जा संकट के बीच आज देशवासियों के लिए राहत देने वाली खबर आई है । जी हां, आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल-डीजल पर लगाए जाने वाले एक्साइड ड्यूटी को घटा दिया है। पश्चिम एशिया में फिर युद्ध के चलते देश में गैस संकट और पेट्रोल डीज़ल की कमी जैसे हालात बनने लग रहे थे लेकिन इसी बीच भारत पहुंचे गैस के जहाज के बाद अब मोदी सरकार ने जनता के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है।
सरकार की और से अब पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है । देश में आपूर्ति बाधित न हो और सुचारु रूप से चलने के लिए यह बढ़त बड़ी बात है। बता दें कि वित्त मंत्रालय की और से जारी एक बयान में ये कहा गया है, अब प्रति लीटर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी, जो पहले 13 रुपये थी, वो अब घटकर 3 रुपये रह गई है वही डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी अब शून्य हो गई है।

