भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे। घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं। उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया। अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की। राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।
Keep Reading
Add A Comment