देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार यानी की 9 जून को सुबह एक आंकड़ा जारी किया हैं। उसके अनुसार, केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। उसके बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली का स्थान है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्र ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 6,491 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में कोरोना से किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। हालांकि, रविवार को पिछले 24 घंटों में छह मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण देखे गए, और वे घर पर उपचार के बाद ठीक हो गए।