नई दिल्ली: ईद-उल-फितर 2026 का त्योहार भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जिसकी तैयारी प्रशासन की तरफ से भी देखी जा रही है. जहां आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है तो वहीं जामिया हमदर्द गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दे रहे हैं और निगरानी बनाए हुए हैं. दिल्ली के जामा मस्जिद पर बड़ी संख्या में लोग ईद के मौके पर इक्टठा हुए हैं. यहां छोटे बच्चे भी ईद के मौके पर खुशी का इजहार करते दिखे.
वहीं दिल्ली पुलिस के द्वारा ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है. सुबह से ही लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जामिया हमदर्द मस्जिद पहुंच रहे हैं. वहीं नमाज अदा करने पहुंचे अब्दुल समद कहते हैं कि आज ईद है और ईद की खुशियां पूरी दुनिया में मनाई जा रही है. हम लोग अपने मुल्क के अमन चैन शांति के लिए आज दुआ कर रहे हैं. हिंदू-मुस्लिम में भाईचारा बना रहे इसके लिए हमने दुआ मांगी है. आपसी बैर भाव सभी का खात्मा हो देश में शांति बने रहे ईद के साथ हम यही दुआ करेंगे. 
वहीं मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि ईद सभी को मुबारक हो देश में अमन शांति बनी रहे आपसी भाईचारा बना रहे सभी खुशियों के साथ ईद का जश्न मनाएं, आपसी भाईचारा के साथ ही भेदभाव खत्म हो, क्योंकि ईद खुशियों का त्यौहार है और हम सभी को अपने मुल्क की खुशियों के लिए दुआ मांगनी चाहिए.
वहीं सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो जगह-जगह पुलिस की तैनाती है ड्रोन कैमरों से हालातों पर नजर रखी जा रही है. ताकि कोई अव्यवस्था ना फैलें.
जामा मस्जिद में अदा हुई ईद की नमाज, नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
राजधानी की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में धुंध के बीच ईद की नमाज अदा की गई. बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने नमाज के बाद एक दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. इस मौके पर लोगों ने आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने की अपील भी की.
भाईचारे और न्याय पर दिया जोरनमाजी अकीब जिया फारुकी ने कहा कि आज के समय में सबसे जरूरी इंसानियत और भाईचारा है. उन्होंने कहा “पहले लोग धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को प्राथमिकता देते थे. कोई नमाज पढ़ रहा होता था या कोई पूजा कर रहा होता था, इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता था. हमें उसी माहौल को फिर से बनाना होगा.” उन्होंने कहा हमने दुआ की है कि देश में हर जगह न्याय हो. जहां भी अन्याय हो, वहां निष्पक्ष फैसला हो, चाहे वह किसी भी पक्ष का क्यों न हो. तभी समाज में शांति बनी रह सकती है.
Post Views: 42