चैत्र नवरात्रि 2026: आज महाअष्टमी का दिन, मंदिरों में हुई मां महागौरी की भव्य आरती, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
नई दिल्ली: आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है, जिसे महाअष्टमी के नाम से जाना है और महाअष्टमी के दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है जिसको देखते हुए दिल्ली के प्रसिद्ध कल्काजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता कालका के दर्शन करने के लिए पहुंच रही है. जहां श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगकर माता दर्शन कर रहे हैं.
भवन में भक्तों की भारी भीड़
वहीं भवन के अंदर माता के स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है जिसे नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान भवन के अंदर मौजूद है और श्रद्धालुओं के दर्शन के तुरंत बाद ही उन्हें भवन से निकाला जा रहा है ताकि अंदर ज्यादा भीड़ ना हो. वहीं भक्त माता कालका की जय जयकार करते दिखाई दे रहे हैं.
नवरात्रि का आठवां दिन आज
नवरात्रि की महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. उन्हें पवित्रता, शांति और सौंदर्य की देवी माना जाता है. इस दिन कन्या पूजन (कंजक पूजन) का विशेष विधान है और माता को नारियल, सफेद मिठाई या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है.वहीं आज माता कालका के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि आज महाअष्टमी है और महाअष्टमी के दिन माता कालका के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है. हम लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है इसलिए आज मंदिरों में काफी भीड़ देखी जा रही है. इसलिए श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगकर माता के दर्शन करने के लिए बेचैन है.
वहीं, बता दें कि आज देश में कई जगह पर महाअष्टमी और महानवमी की भी पूजा की जा रही है. आज कई जगहों पर महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन किया जा रहा है. हालांकि 27 मार्च को महानवमी मनाया जाएगा. महाअष्टमी और महानवमी पर कालकाजी मंदिर, झंडेवालन मंदिर और छतरपुर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है.
