लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। जियोहॉटस्टार से बात करते हुए, मुकुल चौधरी ने एम एस धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा एमएस धोनी को अपना आदर्श मानता हूँ क्योंकि मैं भी एक फिनिशर हूँ। मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूँ। उनका ‘हेलीकॉप्टर शॉट’, जो कि बहुत मशहूर है, मेरा पसंदीदा है। जिस तरह से उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी, वह हर किसी को याद है। मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूँ, मैचों को फिनिश करना चाहता हूँ और अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद करना चाहता हूँ।”

