पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दौरान चुनाव आयोग की एक हाई-लेवल वर्चुअल समीक्षा बैठक में तीखी बहस हुई। उत्तर प्रदेश कैडर के 2000 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग यादव को कूच बिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जनरल ऑब्जर्वर पद से हटा दिया गया है।8 अप्रैल को कोलकाता में आयोजित वर्चुअल बैठक में 294 ऑब्जर्वर शामिल थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अनुराग यादव से उनके क्षेत्र की बुनियादी जानकारी, जैसे मतदान केंद्रों की संख्या, पूछी। अनुराग यादव जवाब देने में देरी कर गए और सही-सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त नाराज हो गए और कहा कि “घर वापस चले जाओ”। जवाब में अनुराग यादव ने कहा, “आप हमसे इस तरह बात नहीं कर सकते। हमने इस IAS सेवा में 25 साल दिए हैं।” बैठक में सन्नाटा छा गया।
Keep Reading
Add A Comment

