: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति में एक नया कूटनीतिक मोड़ आया है। सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने अमेरिकी प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के साथ फिर से बातचीत नहीं करना चाहता। इसके बजाय तेहरान सीधे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ वार्ता करने की इच्छा जता रहा है, क्योंकि उसे वेंस का रुख अन्य नेताओं की तुलना में अपेक्षाकृत नरम और युद्ध-विरोधी लगते हैं।ईरान का मानना है कि विटकॉफ और कुश्नर के साथ पुरानी बातचीत टूटने के बाद विश्वास की भारी कमी हो गई है। उसके बाद इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ गई। क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से CNN ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधियों ने बैक चैनल के जरिए यह संदेश भेजा है कि इन दोनों के साथ नई वार्ता बेकार साबित होगी।
Keep Reading
Add A Comment

