लखनऊ। पारी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिली बढ़त के दम पर मुंबई ने ईरानी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। 27 साल बाद मुंबई की टीम ने इस टूर्नामेंट को जीता है। साथ ही यह 15वीं बार भी है जब मुंबई ने यह खिताब जीता है। मुंबई की टीम ने आखिरी बार 1997 में ईरानी कप की ट्रॉपी को जीता था। मुंबई और शेष भारत के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत की पारी 416 रनों पर सिमट गई। मुंबई ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 329 रन बनाए लिये थे, तभी दोनों कप्तान ड्रॉ पर राजी हो गए। पहली पारी में मुंबई की ओर से सरफराज खान ने 222 रन बनाए थे।
Keep Reading
Add A Comment

