पंजाब में रूपनगर शहर के रहने वाले तेगबीर सिंह ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रस पर 18510 फुट (5642 मीटर) से अधिक की ऊंची चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तेगबीर ने 20 जून को माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई के लिए यात्रा शुरू की और 28 जून को चोटी फतह कर ली थी। इसी के साथ छह साल और नौ महीने के तेगबीर सिंह माउंट एल्ब्रस फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोह बन गया है।बता दें कि माउंट एल्ब्रस कम ऑक्सीजन वाले क्षेत्र है और यहां का सामान्य तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहता है तथा चढ़ाई के दौरान कई तरह की जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। रूस के पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग और स्पोर्ट्स टूरिज्म फेडरेशन ऑफ काबर्डिनो बाल्केरियन रिपब्लिक ने माउंट एल्ब्रस फतह करने वाले तेगबीर को पर्वतारोहण प्रमाणपत्र जारी किया।
Trending
- सुप्रीम कोर्ट ने बोधगया मंदिर अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार जानें क्या कहा.
- छह वर्षीय तेगबीर सिंह ने बनाया विश्व रिकार्ड, फतह किया यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- इस्पात उभरते भारत का आधार है
- बिहार के रास्ते यूपी की सियासत में एंट्री करेंगे आकाश आनंद, मायावती ने तैयार कियारणनीतिक मंच
- तेलंगाना में बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 12 लोगों की मौत, 34 से अधिक घायल
- Qaumi Patrika, Monday, 30th June 2025
- Qaumi Patrika, Sunday , 29th June 2025
- अमरनाथ यात्रा के लिए अर्धसैनिक बलों की 180 से अधिक कंपनियां तैनात, श्रद्धालुओं के लिए लंगर और ठहरने का हैं पूरा इंतजाम