पश्चिम एशिया संकट के कारण दुनिया भर में बन रही अनिश्चितता की स्थिति के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायका ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत-श्रीलंका संबंधों के बारे में बात की।बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा ,”राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके से बात की और पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा को प्रभावित करने वाले व्यवधानों पर विशेष ध्यान दिया गया। हमने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की। करीबी और विश्वसनीय साझेदारों के रूप में, हमने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।”
Keep Reading
Add A Comment

