नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने 39वें दीक्षांत समारोह को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह समारोह 7 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित इग्नू मुख्यालय में होगा. इसके साथ ही देशभर के इग्नू के क्षेत्रीय केंद्रों पर भी यह कार्यक्रम एक साथ संपन्न होगा, जिससे दूरदराज के छात्रों को भी इस अवसर का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.
उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह को खास बनाने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे. यह अवसर छात्रों के लिए न केवल अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का होगा, बल्कि उन्हें प्रेरणा भी देगा.
