नई दिल्ली, । देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, राजस्थान, कराईकल और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक दिल्ली में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर जलभराव हो सकता है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी गुजरात, लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब दिल्ली, ग्वालियर, गंगानगर, डाल्टनगंज, दीघा और वहां से पूर्व-दक्षिणपूर्व वार्डों से होकर उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊपर तक फैला है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है। इसके अलावा इस चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ रेखा बिहार, यूपी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से होते हुए बांग्लादेश तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली है। पूर्वोत्तर असम पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं महाराष्ट्र कर्नाटक तट के साथ समुद्र तल पर अपतटीय ट्रफ बनी हुई है।
Trending
- Qaumi Patrika, Thursday , 3rd July 2025
- IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत क्या तोड़ पाएगा अपना 58 साल पुराना अभिशाप? जानें क्या है पिच का हाल
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुई सिंबल पॉलिटिक्स! एक तस्वीर ने शुरू की नई राजनीति
- BJP ने तेजस्वी यादव को बताया नामजवादी मौलाना, कहा- क्या आपने संविधान पढ़ा है?
- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना, कहा- मजबूत होंगे हमारे दोस्ताना संबंध
- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना: LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
- संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध
- Qaumi Patrika, Wednesday, 2nd July 2025