चंडीगढ़। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा शर्मा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां हरियाणा से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण शर्मा के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। उपचुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद थे।
Keep Reading
Add A Comment

