नई दिल्ली। अखिल भारतीय पूजनीय सुमित्रा माता जी ग्रामीण विकास संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोहिणी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
संस्था की ओर से रोहिणी सेक्टर-4 स्थित नगर निगम विद्यालय, रोहिणी सेक्टर-2 स्थित सी.एम. श्री विद्यालय, राजकीय सर्वोदय विद्यालय सेक्टर-6 तथा नगर निगम विद्यालय सेक्टर-8 सहित विभिन्न विद्यालयों में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट बृज मोहन गर्ग की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह, श्री राम कुमार, श्रीमती रेखा अरोड़ा, राजी शर्मा, श्रीमती शालू यादव, श्रीमती सुषमा, रेनू शर्मा, शिक्षिका सरोज रानी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था के अनुसार पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका तथा पर्यावरण के क्षेत्र में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का संस्था के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा तथा सचिव विजय कुमार ने आभार व्यक्त किया।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
