नई दिल्ली। नववर्ष के पहले दिन दिल्ली में दिल्ली समेत एनसीआर व पूरे उत्तर भारत में हड़कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद से लगातार ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है।
मौसम विभाग ने 1 जनवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्तेभर से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और भी बढ़ सकती है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बुधवार को घना कोहरा छाया हुआ है।
दिल्ली का मौसम
अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल के छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली दिल्ली में दोपहर के वक्त हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी दिखेगी। वहीं हवा की रफ्तार इस दौरान 14-18 किमी प्रतिघंटा होने की संभावना है। वहीं शाम तक हवा की रफ्तार घटकर 8 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।