पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की जा रही फायरिंग के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को यहां बैठक कर स्थिति की समीक्षा की।सूत्रों के अनुसार बैठक में जम्मू कश्मीर, गुजरात, पंजाब , उत्तराखंड, राजस्थान , बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के अलावा पुलिस महानिदेशकों और मुख्य सचिवों ने भी हिस्सा लिया। सूत्रों ने बताया कि बैठक पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर की जा रही फायरिंग में आम लोगों को निशाना बनाये जाने के मद्देनजर बुलायी गयी। बैठक में कहा गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से आम लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जाना चाहिए।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0

