उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। शासन ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यशवीर सिंह को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रवीना त्यागी को बाराबंकी और ओमवीर सिंह को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।
वहीं ईरज राजा को बलिया, सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ, विनय कुमार सिंह को गाजीपुर और सुरेश चंद्र रावत को जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन जिलों में भी बदले पुलिस कप्तान
तबादला सूची में सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। पूर्णेन्दु सिंह को बागपत और मधुबन कुमार सिंह को हापुड़ का एसपी नियुक्त किया गया है।

