Ghaziabad News : एक महिला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने के इरादे से मसूरी गंगनहर पर पहुंच गई। महिला गंगनहर में छलांग लगाने वाली थी कि तभी वहां तैनात दो पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ गई और उसे बचा लिया। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा बुझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
ऐसे बचाई महिला जान
शनिवार शाम मसूरी क्षेत्र में गंगनहर पर एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई। उसी समय सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और कांस्टेबल भारत कुमार ने महिला को गंगनहर में छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने महिला को काफी समझाया। महिला को समझा बुझाकर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर महिला के परिजन मसूरी पहुंचे। इसके बाद महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। महिला मेरठ के नौचंदी क्षेत्र की रहने वाली है।सम्मानित होंगे दोनों पुलिसकर्मी, लिखा पत्र
पिछले कुछ समय से महिला का संपत्ति को लेकर ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। ससुराल वालों से परेशान होकर वह आत्महत्या करने के इरादे से मसूरी क्षेत्र में गंग नहर पहुंची लेकिन समय रहते पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और कांस्टेबल भारत कुमार ने सराहनीय कार्य किया है। इस कार्य के लिए दोनों पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Nov 2026
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026

