नई दिल्ली।भारतीय उच्चायुक्त और कुछ अन्य अधिकारियों को कनाडा से वापस बुलाने के कुछ घंटे बाद भारत ने सोमवार को कनाडा के छह राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा के राजनयिकों को 19 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक या उससे पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। जिन राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, उनमें कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट रॉस व्हीलर, उप उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, प्रथम सचिव मैरी कैथरीन जोली, और प्रथम सचिव लैन रॉस डेविड ट्राइट्स शामिल हैं। अन्य दो राजनयिक प्रथम सचिव एडम जेम्स चूइप्का और प्रथम सचिव पाउला ओरजुएला…
Author: admin
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अब्दुल्ला को सरकार बनाने और नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया है।उपराज्यपाल की ओर से अब्दुल्ला को लिखे पत्र में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में होगा।
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में भ्रष्टाचार के मामले में तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को यहां बताया कि यादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने 250 किग्रा गांजा बरामद किया था लेकिन उन्होंने अपने रिपोर्ट में इसे 70 किलोग्राम हीं दिखाया था। वहीं कुचायकोट के थानाध्यक्ष सुनील कुमार और विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर शराब माफिया को संरक्षण देकर उनकी मदद करने के आरोप लगाये गये थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के सत्यापन के बाद आरोप सही पाये जाने पर यादोपुर, कुचायकोट और विश्वंभपुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती की उस याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नया नोटिस जारी किया, जिसमें राज्य में अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज मामले को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है। भारती के खिलाफ मामला सुल्तानपुर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित है। उन्होंने मामले को यहां राउज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने…
अयोध्या। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने आपातकालीन लैंडिंग की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि विमान जयपुर से आ रहा था। अयोध्या धाम स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन इस साल के प्रारंभ में शुरू किया गया था।
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा। चुनाव 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।” झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। दूसरा चरण में महाराष्ट्र के साथ 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलनमें महाराष्ट्र राज्यसभा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा है कि एग्जिट पोल पर आत्मचिंतन तथा जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है और इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर जो सवाल उठते हैं वे आधारहीन हैं और ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करते हुए मंगलवार को यहां निर्वाचन सदन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है और मतगणना के दिन जो रुझान मतगणना आरंभ होने के साथ ही आने शुरू होते हैं वे एक्जिट पोल को सही ठहराने का प्रयास…
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड से पहली बार लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने राम्या हरिदास चेलाक्कारा से और राहुल ममकूटथिल पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी। केरल की तीनों सीटों वायनाड, पलक्कड़ और चेलाकारा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। कांग्रेस ने पहले ही प्रियंका को वायनाड उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को तीनों उम्मीदवारों को उपचुनाव के लिए मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के सांगठनिक चुनावों के संचालन के लिए भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय समिति गठित की है पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं सह-चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है समिति में सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, सांसद नरेश बंसल, भाजपा उपाध्यक्ष रेखा वर्मा एवं…
