Author: admin

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ना सिर्फ अपने एक्टिंग से बल्कि फैशन से भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। तब्बू 53 की उम्र में अपने परफेक्ट फिगर से भी बवाल काटती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद हसीन फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रही हैं। लुक की बात करें तो तब्बू इन लेटेस्ट फोटोशूट में ब्लैक कलर की नाइटी पहने नजर आ रही हैं।एक्ट्रेस इन तस्वीरों में अपने कातिल लुक और कजरारे नैनों से कहर ढहाती नजर आ रही हैं। तब्बू ने अपना ये लुक खुले बालों, न्यूड मेकअप…

Read More

नेशनल डेस्क: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर देश के इतिहास में एक आंदोलन था और न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, शिवसेना, विहिप और यहां तक ​​कि कांग्रेस सहित सभी ने इस आंदोलन में योगदान दिया। राउत ने भागवत पर निशाना साधा और कहा कि वह ही हैं जिन्होंने ऐसे लोगों को सत्ता में लाया और अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा, “राम मंदिर इस देश के इतिहास में एक आंदोलन था।…

Read More

लबर्न। युवा सैम कोंस्टस को भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों के लिए शुक्रवार को आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया, जबकि सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को जगह नहीं मिल सकी है। उन्नीस वर्ष के कोंस्टास पिछले 70 साल में ऑस्ट्रेलिया के सबसे युवा टेस्ट बल्लेबाज होंगे। पहले तीन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के शीर्षक्रम खासकर मैकस्वीनी के खराब प्रदर्शन के बाद कोंस्टास को टीम में जगह मिली। पर्थ में पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले 25 वर्ष के मैकस्वीनी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और छह पारियों में 10, 0, 39, नाबाद 10, नौ और चार…

Read More

मुंबई। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक फिसलकर 79,003.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.8 अंक की गिरावट के साथ 23,887.90 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि हांगकांग का…

Read More

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पार्टी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने देश के उप प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा ने शुक्रवार को देश में संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक तथा उससे संबंधित एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए गठित की जाने वाली समिति में उच्च सदन के 12 सदस्यों को नामित करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से मंजूरी दे दी। इससे पहले, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव रखा…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच ‘धक्का-मुक्की’ की घटना की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को सांसदों को चेतावनी दी कि वे संसद भवन के किसी द्वार तथा परिसर के भीतर धरना-प्रदर्शन नहीं करें और यदि ऐसा करते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी। बिरला ने लोकसभा में यह भी कहा कि संसद की मर्यादा और गरिमा सुनिश्चित करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘माननीय सदस्यगण, मैं आपसे पुन: आग्रह करता हूं कि संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। संसद भवन के किसी भी द्वार पर धरना-प्रदर्शन करना उचित…

Read More

केपटाउन। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 81 रन से हराकर विदेशी सरजमीं पर लगातार दूसरी वनडे श्रृंखला जीत ली। पिछले महीने आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने के बाद पाकिस्तान ने एक मैच बाकी रहते दक्षिण अफ्रीका को 2 . 0 से मात दी। बाबर आजम, कप्तान मोहम्मद रिजवान और हरफनमौला कामरान गुलाम के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तानी टीम ने 329 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 44वें ओवर में 248 रन पर आउट हो गई। हेनरिच क्लासेन ने 97 रन बनाये। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने तीन ओवर…

Read More

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाईटेड) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पूर्वांचलियों के लिए उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए। जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि उनकी पार्टी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार का हर सदस्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से कूच कर रहा है लेकिन देश की प्रगति और लोगों की खुशी ‘एक वर्ग’ को नागवार गुजर रही है।

Read More