लखनऊ. राजधानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुत्तों के झुंड ने 7 साल की बच्ची पर हमला किया और बुरी तरह से नोंचा. कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे. बच्ची की लाश देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया.
बता दें कि पूरा मामला रहीमाबाद के तरौना गांव का है. जहां रहने वाली एक 7 साल की बच्ची शाम के समय अकेले घर से कुछ ही दूर पर शौच के लिए गई थी. इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया. हमले में कुत्ते के झुंड ने बच्ची के बदन को बुरी तरह नोंचा. हमले में बच्ची की मौत हो गई
वहीं जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन घबरा गए और बच्ची की तलाश में जुट गए. खोजबीन के दौरान बच्ची की लाश खेत में पड़ी मिली. वहीं बच्ची की लाश के पास कुछ कुत्ते भी खड़े दिखाए दिए. लाश देखने के बाद बच्ची की मां चीख पड़ी. मां की चीख सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया. वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच मातम का माहौल देखने को मिल रहा है.

