नई दिल्ली/गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे. मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. गाजियाबाद में बैठक की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन जाएंगे. जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे.
मुख्यमंत्री के दौरे को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब 11:20 पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन उतरेंगे. सीएम के दौरे को लेकर गाजियाबाद में कई मार्गों पर अस्थाई रूप से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बेसिन के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. शहर वासियों से अपील है कि ट्रैफिक डायवर्जन देखकर निकले, जिससे कि किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो. मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की जनार्दि की गई है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.
ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
- आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहे होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
- लोहा मंडी से विवेकानंद नगर होकर हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
- आईटी चौराहे से हापुर चुंगी और राज नगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
- नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
- करन गेट से हिंडन एयरपोर्ट गोल चक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
- होली चाइल्ड स्कूल से कालकागढ़ी के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.

