कप्तान हीदर नाइट की 63 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 27 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-0 से बढ़त बना ली है। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले ही ओवर में इजी गेज का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद कप्तान सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। जॉर्जिया प्लिमर ने 21 रन और मैडी ग्रीन आठ के निजी स्कोर पर रन आउट हुईं। बेट्स ने 51 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुई। ब्रूक हैलिडे 27 रन और जेस केर आठ रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के आगे खुलकर नहीं खेल सकी और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन ही बना सकी और मुकाबला 27 रन से हार गई। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने दो विकेट लिए। सारा ग्लेन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 27 रन जोड़े। पांचवें ओवर में टैमी ब्यूमोंट 15 रन के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान

