नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट बज उठा। शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 के लैवेटरी में एक हस्तलिखित नोट मिला, जिसमें दावा किया गया था कि विमान में बम लगा हुआ है। यात्रियों के बोर्डिंग से ठीक पहले यह खौफनाक खोज हुई, जिससे पूरे एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल बन गया।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुताबिक, क्रू मेंबर ने यह नोट देखते ही तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया। सावधानी बरतते हुए फ्लाइट को आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया गया और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए।
Keep Reading
Add A Comment

