: लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 7 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 लीग के लिए 19 फरवरी को खिलाड़ियों की नीलामी और टीमों का अंतिम गठन किया जाएगा। बुधवार को यूपी बैडमिंटन अकादमी में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) और लीग की सभी फ्रेंचाइजियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीग की तैयारियों, टीम संयोजन और नीलामी प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सीएएल के सचिव केएम खान ने बताया कि लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशों के तहत किया जाएगा और यूपीसीए की गाइडलाइंस में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक में नए सिरे से लीग में भाग ले रही टीमों के गठन का निर्णय लिया जाएगा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026

