लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर टिकी रहेगी। राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ का कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। लखनऊ की टीम उनकी अगुवाई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।
Trending
- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026

