मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज 34 वर्ष के हो गए। कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवम्बर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। कार्ति आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से की। इसके बाद कार्तिक ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, हालांकि वह हमेशा से ही फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते थे। कॉलेज के दिनों में कार्तिक अपनी कक्षाओं को छोड़ देते थे और ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो-दो घंटे तक सफर करते थे।
Keep Reading
Add A Comment