लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ अब बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक दुनिया का विस्तार करने जा रहा है। जी स्टूडियोज और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत, संजय कोहली व बिनैफर कोहली के निर्माण में बनी फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!-फन ऑन द रन’ दर्शकों के लिए हास्य, भागदौड़ और मनोरंजन से भरपूर सफर लेकर आ रही है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गीत ‘मनजोगी’ रिलीज किया गया है, जो फिल्म की तेज रफ्तार कॉमेडी के बीच एक भावनात्मक ठहराव का एहसास कराता है।जहां फिल्म हंसी, उलझनों और मजेदार परिस्थितियों से भरपूर है, वहीं ‘मनजोगी’ कहानी में एक कोमल और आत्मीय रंग घोलता है। सोनू निगम की मखमली आवाज में गाया गया यह गीत प्रेम को उसके सरल और निष्कपट रूप में प्रस्तुत करता है। यह गाना न तो दिखावटी है और न ही भारी-भरकम शब्दों का सहारा लेता है, बल्कि अपनी सादगी से सीधे दिल में उतरता है। गीत के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जो भावनाओं को सहज शब्दों में पिरोते हैं, जबकि संगीत विशाल शेल्के का है, जिसकी धुन धीरे-धीरे मन में बस जाती है। ‘मनजोगी’ उन गीतों में से है, जो सुनते ही नहीं, बल्कि महसूस किए जाते हैं।
Trending
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान
- Jio Platforms IPO : 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स
- IND vs NZ T20: वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाई रणनीति, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी!
- खेती भी, कमाई भी! एग्रीवोल्टाइक्स से किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, PM मोदी ने गिनाए फायदे
- Tiger Shroff Attack : टाइगर श्रॉफ पर हमले के तार सीतापुर तक पहुंचे, हथियार मुहैया कराने की आरोपी राधा के गांव पहुंची दिल्ली पुलिस, बेटी को फंसाया गया
- Qaumi Patrika Hindi, 21 October 2026
- Dussehra 2026: विजयादशमी पर देशभर में गूंजा शुभकामनाओं का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM योगी तक ने दी बधाई
- Asian Para Games 2026: भारत का जलवा जारी, दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड और बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड

