Hathras Satsang Stampede News Live: यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था।। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए 124 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई।
ललितपुर की एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हताहत होने वालों में ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र निवासी दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला की मौत हुई। जबकि एक अन्य महिला घायल हुई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर महिला के शव को उसके गांव लाया गया।
कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम पंचशील नगर निवासी सुखवती राजपूत (65) पत्नी लाल सिंह राजपूत हाथरस में बाबा के समागम में शामिल होने के लिए छायादेवी (54) पत्नी रामसहाय शामिल होने के लिए गई थी। मंगलवार को सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें सुखवती और छायादेवी भी भीड़ के पैरों तले दब गई थी। जिससे सुखवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि छाया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जैसे ही सुखवती की हाथरस के सत्संग में मौत होने की सूचना परिजनों को हुई वह हाथरस पहुंच गए थे। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए बाद सुखवती के शव को उसके गांव लाया गया। यहां उपजिलाधिकारी तालबेहट श्रीराम यादव सहित अन्य अधिकारी मृतका के घर पंचशील नगर पहुंच गए थे।
12:21 PM, 03-JUL-2024
हाथरस हादसे में बुलंदशहर के पांच लोगों की गई जान
हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में महादेव के सत्संग में शामिल होने बुलंदशहर के भी कई लोग गए थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। हादसे में जनपद की एक छात्रा समेत पांच लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें छतारी के गांव ढूंढा खेड़ा निवासी उषा, खुर्जा के गांव शेरपुर नगला निवासी गौरी, अनूपशहर के नेहरू गंज निवासी ज्योति, छतारी निवासी मायादेवी, व अनूपशहर के मोहल्ला नेहरू गंज बाईपास निवासी मंजू देवी उर्फ गुड्डी की हादसे में जान जा चुकी है। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ज्योति के शव का उसके पैतृक गांव सुल्तानपुर बिलोनी थाना छतारी में बुधवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि अन्य के शव भी पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंच चुके हैं।
12:09 PM, 03-JUL-2024
सीएम योगी घटना स्थल पर पहुंचे
हाथरस के सिकंदराराऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंचे हैं। वहां से अलीगढ़ आकर सीएम अफसरों के साथ बैठक करेंगे। फिर पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
11:57 AM, 03-JUL-2024
RLD सांसद जयंत चौधरी ने जताया दुख
केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD सांसद जयंत चौधरी ने कहा, ‘यह दुखद घटना है। एक बड़ा आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री से बात हुई है, प्रशासन लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। मैं सभी से सहयोग की अपील करता हूं। सभी परिवारों के साथ हमारी संवेदना है और हम उनके साथ हैं।’
11:52 AM, 03-JUL-2024
‘जो इस घटना में शामिल होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी’
हाथरस घटना पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘घटना दु:खद है। पीएम मोदी ने कल अपने भाषण के दौरान बीच में ही शोक व्यक्त किया और जो भी भारत सरकार एवं राज्य सरकार से संभव होगा वो मदद दी जाएगी। किन कारणों से ये घटना घटी है उसकी जांच की बात की गई है और जो इस घटना में शामिल होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। सबको मुआवजा दिया जाएगा इसकी भी बात हुई है।’
11:42 AM, 03-JUL-2024
अस्पताल में पीड़ितों से मिले योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं,
Post Views: 207