Pradhanmantri Vishwakarma Yojana: 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में सरकार 18 क्षेत्रों में पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देती है.
सरकार ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है. सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योजना के तहत करीब 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इसके तहत 88 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है.
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में सरकार 18 क्षेत्रों में पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देती है.
एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके तहत 125 करोड़ रुपये की लागत से देश भर में 53 केंद्र बनाए जा चुके हैं तथा 20 और बनाए जा रहे हैं.
वर्मा ने विपक्षी सदस्यों के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि दूसरे दलों की सरकार वाले राज्यों के साथ किसी तरह का पक्षपात किया जा रहा है.
Trending
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

