उज्जैन। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की । मंदिर पहुंचने पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह तथा मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से इसकी दिव्यता और भव्यता और अधिक बढ़ गई है । उन्हें बेहद सुकून के साथ दर्शन का अवसर मिला । मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और कुशलता की प्रार्थना की । साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व को और सशक्त बनाने की कामना की।
डॉ. साहा ने विशेष रूप से त्रिपुरा राज्य के नागरिकों की उन्नति और समृद्धि के लिए भी भगवान महाकाल से प्रार्थना की और कहा कि वे प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


