दी वर्किग रिपोर्टज एसोसीएशन ने राजेश रत्तू व ई.ओ के खिलाफ डी.सी को दिया मांग पत्र
*अफसर का किहा सिर मंथे पर पनियाला ऊथे दा ऊथे
होशियारपुर (तरसेम दीवाना ) हमारे प्रशासनिक अधिकारी लां इन आर्डर व सरकारी सम्पतियों की रखवाली हेतु एक बाड़ का काम करते है परंतु मुकेरियां में गत दिवस एक मामला प्रकाश में जिसमें बाड़ ही खेत को खाने की कहावत सच्च होती जा रही है मामला यह है कि दी वर्किग रिपोर्टज एसोसीएशन के प्रधान बलवीर सैनी की अगुवाई में पत्रकारों का एक शिष्टमंडल डीसी होशियारपुर कोमल मित्तल से मिला और उनको मांग पत्र दिया जिसमे उन्होने अवैध निर्माण मामले की पड़ताल करने हेतु लिखते हुए कहा है कि राजेश रत्तू पुत्र कमल रत्तू निवासी मुकेरिया द्वारा नेशनल हाईवे पर काफी हाऊस के समीप जो अवैध निर्माण किया गया है वह कथित तौर पर ई.ओं नगर कौंसिल मुकेरियां की मिलीभगत से किया जा रहा है क्योकि 24 जनवरी 2024 को जब राजेश रत्तू द्वारा अवैध निर्माण कार्य शुरू किया गया था तो पत्रकार इंद्रजीत द्वारा ई.ओ साहिब को निर्माण के बारे बताया था और यह भी बताया था कि कुछ वर्ष पहले इसी संबंधी नोटिस भी निकला है और यही मामला माननीय सिविल कोर्ट मुकेरिया के विचारधीन है तो ई.ओ साहिब ने पत्रकार को आश्वासन दिलाया की मै नजायज निर्माण का काम रूकवा दुगा इसके दो दिनों के पश्चात भी जब निर्माण का कार्य चलता रहा तो
इसकी खबर अखबार में लगी तो अगले दिन ई.ओ साहिब ने राजेश रत्तू को नोटिस निकाला परंतु इसके वावजूद अवैध निर्माण का कार्य रूकवाने कोई भी कर्मचारी-अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा जिसके परिणाम स्वरूप राजेश रत्तू द्वारा निर्माण करके लैटर डाल लिया और सटर भी लगा लिया यह कार्य लगातार 14 दिन चलता रहा जो आज भी चल रहा है इस संबंधी हमारे पास काल रिकॉर्डिंग व अखबारों की कटिंग मौजूद है। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को जिला होशियारपुर के पत्रकारों ने भी अवैध निर्माण के संबंध में ई.ओ का पक्ष जानने हेतु फोन किया था तो ई.ओ ने कहा कि हमारी टीम जाकर काम बंद करवा आई है और राजेश रत्तू को चेतावनी देकर आई है की अगर तुने काम बंद न किया तो एफ.आई.आर दर्ज की जाएगी की जब सूचना के मुताबिक 4 फरवरी को रविवार था और कोई कर्मचारी नगर कौंसिल में मौजूद नहीं था।उक्त पत्रकार यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की है उक्त अवैध निर्माण मिलीभुगत से हुआ है इसीलिए मामले की पड़ताल करके दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए इस समय मांग पत्र देने के पश्चात डीसी साहब ने एडीसी राहुल चाबा को इस संबंधी कार्रवाई करने के लिए फोन पर हुक्म जारी किए और उसी समय पत्रकारों का शिष्टमंडल एडीसी राहुल चाबा से मिला तो उन्होंने तुरंत ई.ओ मुकेरिया को आदेश जारी किए परंतु इसके बावजूद घटनास्थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा इस मौके पर महासचिव भारत विनोद कौशल, संयुक्त सचिव भारत तरसेम दीवाना,गुरबिंदर सिंह पलाहा वाइस चेयरमैन पंजाब, अश्वनी शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास सूद जिला अध्यक्ष होशियारपुर, ओम प्रकाश राणा जिला महासचिव होशियारपुर, कुलवीर सिंह घुरियाल, रमन तंगरालिया, मास्टर मोहन सिंह डंडियां, गोरव गौरी, सुरिंदर सिंह मट्टू, अमरजीत भट्टी , कुलवंत सिंह पाला, नटवर लाल, इंद्रजीत सिंह मुकेरियां, सुखविंदर सिंह मुकेरियां, दलवीर सिंह चरखा मुकेरियां, सुरिंदर मट्टू, गौरव कुमार, चंद्रपाल हैप्पी आदि गणमान्य भी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन : डीसी कोमल मित्तल को मांग पत्र देते हुए दी वर्किग रिपोर्टज एसोसीएशन पंजाब के पद अधिकारी
