मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के अंतर्गत कई बड़ी सुविधाएं शुरू करने जा रही है। उपचार की 355 नई प्रक्रियाएं यानी प्रोसीजर जोड़ी जा रही हैं। जिसमें सिजेरियन डिलीवरी के समय बच्चेदानी निकालना (Cesarean Hysterectomy), सेप्टिक शाक, फटे हुए पेट को बंद करना भी शामिल हैं।
आयुष्मान योजना में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार की कई सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश की मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इन्हें मिलाकर आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शामिल पैकेज की संख्या 1952 हो जाएगी। वहीं 274 बीमारियों के उपचार की राशि में बढ़ोतरी की जा रही है।
