जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रा और नियमित यातायात पर नजर रखने के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यातायात विभाग ने रामबन जिले में उधमपुर से लेकर बनिहाल तक 360 डिग्री के 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए जबकि पुलिस विभाग ने वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए राजमार्ग पर 60 कैमरे लगाए हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर की 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होनी है और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी।

