Nothing Phone (2a) Plus : भारतीय बाजार में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. कार्ल पेई के नेतृत्व वाली कंपनी ने अपने नये हैंडसेट को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है. साथ ही, एक डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी इसके लिए बनाया गया है. नथिंग का यह बजट स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में आये नथिंग फोन 2ए का अपग्रेड मॉडल होगा. नये नथिंग फोन के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक इसके स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही होगा. हालांकि, इसके सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और फीचर्स में कुछ अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. कंपनी ने इसके प्रॉसेसर और रैम के बारे में जानकारी ऑफिशियली रिवील कर दी है.
Keep Reading
Add A Comment
