अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में विपक्ष ने मेरा मजाक उड़ाया और अपमानित किया। मैंने फैसला किया कि किसी भी अपमान पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, बल्कि 100 दिन के अपनी सरकार के एजेंडे को पूरा करना तय किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के लिए यह स्वर्णिम समय है, हम अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। मोदी ने कहा कि नकारात्मकता से भरे कुछ लोग भारत की एकता और अखंडता को निशाना बना रहे हैं, वे देश को बांटना चाहते हैं। नफरत से भरे लोग भारत और गुजरात को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।
Keep Reading
Add A Comment
